Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़की भगाने में मदद का दावा करने वाले विधायक को इस लड़की ने दिया चैलेंज

Advertiesment
हमें फॉलो करें लड़की भगाने में मदद का दावा करने वाले विधायक को इस लड़की ने दिया चैलेंज
, गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (17:25 IST)
पुणे। घाटकोपर से भाजपा विधायक राम कदम को लड़कियों का अगवा करने की बात कहना खासा महंगा पड़ गया। उनके इस बयान की चारों ओर निंदा की जा रही है। अब एक मराठी लड़की ने राम कदम को चैलेंज दिया है कि मुझे छू कर दिखाओ।
 
मिनाक्षी ने फेसबुक पर लिखा कि मुझे छू कर दिखाओ, फिर बताती हूं, क्या हाल होता है। महाराष्‍ट्र की धरती पर पर छत्रपति शिवाजी जैसे वीर जन्मे हैं। मैं उन्हीं की तरह बहादुर है। इस बदतमीजी के लिए उन्हें सभी से माफी मांगनी होगी। 
 
भाजपा विधायक अपनी टिप्पणी को लेकर पहले ही खेद जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भीड़ में खड़े एक व्यक्ति की पंक्ति को केवल दोहराया था। वह मेरी पंक्ति नहीं थी। क्लिप मात्र 40 सेकंड में वायरल हो गई।
 
ALSO READ: भाजपा विधायक ने कहा, जो लड़की पसंद हो बता दो, मैं उठवा लूंगा
शिवसेना और एनसीपी ने राम कदम के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक राम कदम ने दही हांडी कार्यक्रम में कहा था कि अगर लड़के को किसी लड़की से प्यार है तो मुझे बता दे, मैं भगाने में मदद करूंगा।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय मुद्रा लुढ़ककर 72 रुपए प्रति डॉलर के पार