suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! दिल्ली में झमाझम, मौसम हुआ सर्द

Advertiesment
Mansoon Update
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आज सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा।
 
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार कल शाम साढ़े पांच बजे से 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आज दिन में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान लगाया है।
 
उन्होंने कहा, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान से आया मालवाहक विमान, खुश हुए मोदी...