Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा में चलती गाड़ियों पर गिरा पहाड़, आधा दर्जन गाड़ियां मलबे में दबीं, 2 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Haryana
, शनिवार, 1 जनवरी 2022 (14:26 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले में दादम खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन से कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन डंपर ट्रक तथा कुछ मशीन मलबे में दब गईं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना तोशम ब्लॉक में हुई और करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीन भी मलबे में दब गई हैं। तोशम पुलिस थाने के निरीक्षक सुखबीर ने कहा कि इस घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में हुए हादसे पर दु:ख जताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब ये Florona क्‍या है, कहां मिला पहला मरीज, कैसे अलग है कोरोना से?