Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माओवादियों ने किया 13 वर्षीय लड़की का यौन शोषण

हमें फॉलो करें माओवादियों ने किया 13 वर्षीय लड़की का यौन शोषण
, बुधवार, 31 जनवरी 2018 (19:18 IST)
जमशेदपुर। 13 वर्षीय एक लड़की ने आरोप लगाया है कि माओवादियों ने उसका यौन शोषण किया और इसमें माओवादी संगठन का एक एरिया कमांडर भी शामिल था। वह सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के चंगुल से निकलने में सफल रही।


पुलिस ने आज यह जानकारी दी। लड़की ने पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता को बताया कि उसका चाचा उसे नक्सली संगठन में ले गया जो खुद भी माओवादी था। उसने बताया कि वह माओवदी सदस्यों द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना से तंग आ गई। उनमें से तीन-चार ने उसका यौन उत्पीड़न किया जिनमें एरिया कमांडर कंडुलाना भी शामिल था।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। वहां से निकलने के बाद उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस अधीक्षक ने लड़की को मदद के रूप में 10 हजार रुपए का चेक सौंपा है। उपमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) सकलदेव राम ने कहा कि लड़की अपने पैतृक गांव वापस नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसे बाल कल्याण विभाग की देखरेख में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उसे जल्द ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कंडुलाना के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं तथा पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पृथ्वी शॉ का सितारा चमका, मुंबई टीम में शामिल