Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 25 नवंबर 2024 (15:10 IST)
चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माले) के सदस्यों ने 2 लोगों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि रविवार रात हुई घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गुदरी प्रखंड के गिरु गांव पहुंच गई है।ALSO READ: पुलिस कांस्टेबल हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
 
एसपी ने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान रवि पान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वामपंथी उग्रवादियों ने गांव से 2 अन्य लोगों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि दूरदराज के इलाके में नेटवर्क की समस्या के कारण पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पाया। उनके अनुसार फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभल विवाद के बीच भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर दावा, BJP सांसद ने शिव मंदिर होने के दिए सबूत