Publish Date: Sun, 07 Jan 2018 (07:57 IST)
Updated Date: Sun, 07 Jan 2018 (08:04 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय कांजुर मार्ग (पश्चिमी) पर शनिवार शाम एक फिल्म स्टूडियो में आग लग गई। हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल रेलवे लाइन के पास जिस दौरान यह घटना घटी है, उस वक्त वहां दो टीवी सीरियलों की शूटिंग चल रही थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
पुलिस उपायुक्त (जोन7) अखिलेश सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे एलबीएस रोड पर स्थित सिने विस्टा स्टूडियो में आग लग गई। आठ दमकल वाहनों और पानी के छह टैंकरों को वहां भेजा गया। रात 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि स्टूडियो के अंदर बिजली तार से आग लगी। आग लगने के बाद स्टूडियो में काम कर रहे 100 से अधिक कर्मियों को बाहर निकाला गया। (भाषा)