Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update : हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

हमें फॉलो करें Weather Update : हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , रविवार, 28 जनवरी 2024 (19:44 IST)
Minimum temperature of Haryana and Punjab : हरियाणा और पंजाब में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। दोनों राज्य और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ इस महीने में अधिकांश समय भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहे। रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। यहां मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री जबकि हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
गुरदासपुर में रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान विष्णु का 11वां अवतार बनना चाहते हैं PM मोदी