Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोकारो में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया

हमें फॉलो करें Moharram procession in bokaro
, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (10:42 IST)
Bokaro news : झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब हाई टेंशन तार की चपेट में एक ताजिया आ गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।
 
यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
 
घायलों में 8 को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर के बाहर खड़े वाहनों से परेशान था बुजुर्ग, रोका सीएम सिद्धारमैया का रास्ता