Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र स्थगित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Eknath Shinde
, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (22:48 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र स्थगित कर दिया गया है।विधानमंडल के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को भेजे गए पत्र में कहा कि सत्र की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।राज्य विधानमंडल के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को भेजे गए पत्र में कहा कि सत्र की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

सत्र स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि चूंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है, इसलिए विधायक उसमें व्यस्त रहेंगे।

पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के पार्टी में बगावत कर देने के बाद राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने मुख्यमंत्री, जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: मप्र के नर्मदापुरम संभाग में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, पटरियां डूबीं, रेल यातायात प्रभावित