Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

15 साल में सबसे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून

हमें फॉलो करें 15 साल में सबसे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून
, सोमवार, 5 जुलाई 2021 (18:18 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। इस बार मानसून 15 साल में पहली बार इतनी देरी से दिल्ली में दस्तक देगा।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों और दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।विभाग ने कहा कि मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक इससे पहले 2006 में नौ जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था।

साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई थी। शहर में सबसे देरी से मानसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 6 माह में 600 करोड़ रुपए की हेरोइन की जब्त