Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खौफनाक, निर्दयी मां ने 6 साल के बेटे की कर दी गला काटकर हत्या

हमें फॉलो करें खौफनाक, निर्दयी मां ने 6 साल के बेटे की कर दी गला काटकर हत्या
, सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (09:21 IST)
पलक्कड़ (केरल)। पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने अल्लाह को खुश करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर 6 साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी देते बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि अल्लाह को खुश करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया।
इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। यह वारदात करीब तड़के 4 बजे हुई। पीड़ित महिला के 3 बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने 2 बेटों के साथ सो रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 फरवरी : आज इन बड़ी खबरों पर रहेंगी देशभर की नजरें