Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 साल के किशोर पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, 2 बार पहले भी कर चुकी है शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shabnam and Shivas love story

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (18:12 IST)
Shabnam and Shivas love story: इश्क में न उम्र की कोई सीमा होती है, न ही जाति का बंधन और धर्म भी बाधा नहीं बनता। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 26 साल की शबनम का दिल अपने से 9 साल छोटे शिवा पर आ गया। शिवा 17 साल का है और 12वीं का छात्र है। मॉर्निंग वॉक के दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा, फिर शबनम शिवानी बनकर शिवा की दुल्हन बन गई। हालांकि की 3 बच्चों की मां शबनम पहले भी 2 बार निकाह कर चुकी है। शबनम की पहली शादी अलीगढ़ में हुई थी, जो कि टूट गई।
 
यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र का है। शबनम ने दूसरे पति को भी तलाक दे दिया और शिवा से तीसरी शादी कर ली। शिवा कक्षा 12वीं क छात्र है। शिवा से शादी के बाद शबनम शिवानी बन गई है। उसकी पहली शादी अलीगढ़ में हुई थी, जो कि टूट गई। शबनम ने दूसरा निकाह अमरोहा के एक व्यक्ति से किया। उसका दूसरा पति सड़क हादसे में घायल हो गया था। शबनम ने उसे तलाक देकर तीनों बच्चे भी उसी के साथ छोड़ दिए। 
 
शादी से खुश है शिवानी : शबनम उर्फ शिवानी ने कहा कि वह इस शादी से बहुत खुश है। उसने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। कोई भी मेरे निजी जीवन में दखलंदाजी न करे। बताया जा रहा है कि शिवानी धर्म बदलकर हिन्दू बन गई है। ‍शिवा और शबनम (अब शिवानी) की मुलाकात मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। 
 
पहले विवाद, फिर शादी : दोनों ने ही कहा कि यह शादी उनकी मर्जी से हुई और दोनों ही खुश हैं। शादी के बाद जब यह बात समाज में फैली तो विवाद भी खड़ा हुआ। बाद में दोनों परिवारों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में तय हुआ कि अगर शिवानी और शिवा एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें रोका नहीं जाएगा। पंचायत के फैसले के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों की शादी मंदिर में हो गई। लेकिन, कानूनी रूप से देखा जाए तो यह शादी अवैध है, क्योंकि शिवा 21 साल की उम्र पूरी होने तक शादी नहीं कर सकता। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, RBI ने लेन-देन को लेकर दी बड़ी राहत