Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

62 की उम्र में महिला ने चढ़ा पहाड़, वीडियो देख हैरान हुए लोग

हमें फॉलो करें 62 की उम्र में महिला ने चढ़ा पहाड़, वीडियो देख हैरान हुए लोग
, सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (21:18 IST)
62 साल की एक महिला ने अपनी निडरता और हिम्मत से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। पुरानी सोच को तोड़ते हुए बेंगलुरु की 62 वर्षीय नगरत्नम्मा (Nagaratnamma) ने अगस्त्य कूडम पर चढ़ाई की। उनके इस साहसपूर्ण वीडियो को विष्णु नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह 1,868 मीटर (6,129 फीट) ऊंची चोटी है, जो केरल की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है। 62 साल की नगरत्नम्मा  का एक पहाड़ पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इसमें वे साड़ी पहने और रस्सियों के सहारे ऊंचाई की ओर चढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक वह 16 फरवरी को बेंगलुरु से अपने बेटे और उसके दोस्तों के साथ रोप क्लाइंबिंग करने गई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishnu (@hiking_._)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine crisis : रूस-यूक्रेन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प, यूक्रेन के 5 सैनिकों को मारने का दावा, 2 बख्तरबंद वाहनों को किया तबाह