Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डीजीपी का विवादित बयान, लड़कियां घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट किडनैपिंग की होती है

हमें फॉलो करें डीजीपी का विवादित बयान, लड़कियां घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट किडनैपिंग की होती है

विशेष प्रतिनिधि

, रविवार, 7 जुलाई 2019 (13:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते क्राइम ग्राफ के बीच पुलिस विभाग के मुखिया ने लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राज्य के डीजीपी वीके सिंह का कहना है कि इन दिनों एक नया ट्रेंड लड़कियों को मिल रही ज्यादा स्वतंत्रता के बाद देखने को मिल रहा है।
 
आजकल लड़कियां स्कूल और कॉलेज जा रही हैं, समाज में लड़कियों की बढ़ती स्वतंत्रता एक तथ्य है, ऐसे में उनका इंटरेक्शन दूसरे लड़कों से बढ़ रहा है। ऐसे में लड़कियों के घर से चले जाने के मामले बढ़ रहे हैं और फिर रिपोर्ट किडनैपिंग की हो रही है।
 
ग्वालियर-चंबल में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक ने अपहरण की घटनाओं के लिए जब कारण गिना रहे थे तो उसमें उन्होंने लड़कियों की बढ़ती किडनैपिंग के लिए आजादी से जोड़ दिया। डीजीपी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मध्यप्रदेश लड़कियों के खिलाफ होने वाली वारदातों के चलते देश में सुर्खियों में छाया हुआ है।
webdunia
क्या घूंघट का युग लाना चाहते हैं डीजीपी : पुलिस विभाग के मुखिया के इस बयान को लेकर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या राज्य के अफसर फिर से प्रदेश में घूंघट प्रथा को वापस लाना चाहते हैं?
 
'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए नेहा ने कहा कि क्या प्रदेश के डीजीपी की यही सोच है? और क्या यही वक्त है बदलाव का? प्रदेश के पुलिस मुखिया की लड़कियों और महिलाओं को लेकर ऐसी सोच पर उन्हें आश्चर्य होता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि वह बताए कि वह प्रदेश को किस ओर ले जाना चाहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से, दूसरे में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की होगी टक्कर