Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में बार पर छापेमारी, 17 महिलाओं समेत 25 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मुंबई में बार पर छापेमारी, 17 महिलाओं समेत 25 लोग गिरफ्तार
, शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (16:55 IST)
मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके में एक बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया, जिसमें 17 महिलाओं को एक विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से सुरक्षित निकाला गया। कई अन्य महिलाएं यहां नाचते हुए मिलीं।4 महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि 17 महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दहिसर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हुई छापेमारी में 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, हमने चार महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि 17 महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं। उन्हें बचा लिया गया और जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर फिर उठी मांग, रतन टाटा को दो भारत रत्न, क्या है इसका अमिताभ से कनेक्शन?