Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mumbai BMW hit and run case : मुंबई हिट एंड रन केस के मुख्‍य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Mumbai BMW hit and run case :  मुंबई हिट एंड रन केस के मुख्‍य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (17:32 IST)
Mumbai BMW hit and run case accused Mihir Shah arrested after 3 days : मुंबई पुलिस ने वर्ली हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह घटना के बाद से फरार था। मीडिया खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने आरोपी की मां और दो बहनों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी का पिता राजेश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में पहले से गिरफ्तार ड्राइवर राज ऋषि बिदावत को आज कोर्ट में पेश किया गया। उसे आगे 2 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।  मिहिर शाह शिव सेना (शिंदे गुट) के पालघर इकाई के नेता राजेश शाह का बेटा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना के बाद राजेश ने अपने बेटे को मौके से भागने के लिए कहा था। उन्होंने ड्राइवर को घटना की जिम्मेदारी लेने की समझाइश भी दी थी।
ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा बयान, आतंकी हमले के खिलाफ हो जवाबी कार्रवाई
पुलिस ने अदालत में एक सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था जिसमें पीड़िता कावेरी को कार से 1.5 किमी तक घसीटते हुए दिखाया गया था। फुटेज में दिख रहा है कि मिहिर और ड्राइवर ने महिला को बोनट से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और फिर बीएमडब्ल्यू को रिवर्स करते हुए उसे फिर से कुचल दिया। वेबदुनिया न्यूज

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गहलोत ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना