Publish Date: Fri, 17 Jul 2020 (08:44 IST)
Updated Date: Fri, 17 Jul 2020 (08:49 IST)
मुंबई। भारी बारिश के चलते गुरुवार को मुंबई के मलवानी इलाके में 6 मंजिला भानुशाली इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई।
बीएमसी ने बताया कि दक्षिणी मुंबई स्थित इस पुरानी इमारत के पास फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। NDRF की टीम ने मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने हादसे पर ट्वीट कर कहा, 'मैंने सुना है कि इस इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। बिल्डिंग में जो परिवार अभी मौजूद हैं, उन्हें बाहर निकाला जाएगा।'