Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग सहायिका के यौन उत्पीड़न के मामले में आयकर उपायुक्त गिरफ्तार

हमें फॉलो करें नाबालिग सहायिका के यौन उत्पीड़न के मामले में आयकर उपायुक्त गिरफ्तार
, शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (19:15 IST)
मुंबई। नाबालिग घरेलू सहायिका से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में एक आयकर उपायुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वीरभद्र विसालवत (42) हैं और फरवरी 2017 में उनके घर पर कथित यौन दुराचार की घटना हुई।
 
 
अधिकारी के मुताबिक विसालवत को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। 17 वर्षीय पीड़िता ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पर पॉक्सो कानून की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
हैदराबाद के निवासी विसालवत सरकारी आवास में रह रहे थे। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 10 सितंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले सत्र में जेनिंग्स का विकेट गंवाया