Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनसनीखेज, दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या, नौकर को भी मार डाला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mala lakhani
नई दिल्ली , गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (10:11 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के वसंत कुंज क्षेत्र में एक घर में फैशन डिजाइनर माला लखानी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने इसके बाद घर के नौकर को भी मार डाला।
 
दक्षिण पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन को वसंतकुंज एन्क्लेव स्थित एक घर में दो लोगों की हत्या के बारे में जानकारी मिली। मृतक की पहचान माला लखानी (53) तथा नौकर बहादुर (50) के रूप में हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
webdunia
हत्या के आरोप में पुलिस ने राहुल अनवर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह महिला के बुटिक में दर्जी का काम करता था। बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद में राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर के बैंक में करोड़ों का घोटाला, जिन पर थी जिम्मेदारी उन्हीं ने लूटा