Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राजनीतिक कारणों से हुई स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या, लगा था गांव में जूते बंटवाने का आरोप

हमें फॉलो करें क्या राजनीतिक कारणों से हुई स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या, लगा था गांव में जूते बंटवाने का आरोप
, रविवार, 26 मई 2019 (11:46 IST)
अमेठी। अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के राजनीतिक हत्या होने से इंकार नहीं किया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने रविवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है।
 
सिंह की हत्या पर भाजपा के अमेठी लोक सभा के संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस की हताशा और घटना के हालात को देखते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से कांग्रेस में हताशा है इसलिए घटना की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना के राजनीतिक हत्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलू पर जांच हो रही है। सिंह पूर्व प्रधान रहे हैं लिहाजा यह पुरानी रंजिश का मामला भी हो सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुर्गे की बांग ने किया परेशान, महिला पहुंची थाने