Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुर्गे की बांग ने किया परेशान, महिला पहुंची थाने

हमें फॉलो करें मुर्गे की बांग ने किया परेशान, महिला पहुंची थाने
, रविवार, 26 मई 2019 (11:32 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुर्गे की बांग एक महिला को इस कदर नागवार गुजरी की कि वह पक्षी और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई।
 
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां सोमवार पेठ इलाके में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को समर्थ थाने  में शिकायत दे कर कहा है कि उसके आवास के सामने वाले घर में रोजाना भोर में मुर्गा बांग देता है जिससे  उनकी नींद में खलल पड़ता है।
 
अधिकारी ने बताया कि हमें महिला की शिकायत मिली है। जब हमने जांच की तो पता चला कि वह उस घर में नहीं रहती है। यह घर उसकी बहन का है। वह अपनी बहन के घर कुछ दिनों के लिए आई थी और शिकायत देने के बाद वहां से चली गई। उन्होंने बताया कि इस बाबत अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिदंबरम की राहुल से भावुक अपील, इस्तीफा दिया तो आत्महत्या कर लेंगे दक्षिण के पार्टी कार्यकर्ता