Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

यूपी में जय श्रीराम नहीं बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttar Pradesh
, सोमवार, 29 जुलाई 2019 (12:16 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 साल के एक मुस्लिम किशोर ने आरोप लगाया है कि जय श्रीराम नहीं बोलने पर चार लोगों ने उसे जला दिया।
 
यह घटना रविवार रात की है। लड़के को जली हुई अवस्था में वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि वह 45 प्रतिशत के लगभग जल गया है।
 
इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। अस्पताल में कैमरे के सामने पीड़ित लड़के ने बयान दिया है कि मैं दुधारी पुल पर टहल रहा था, तब चार लोगों ने मेरा अपहरण लिया। बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। लड़के के कहना था कि उसे जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया गया। 
 
दूसरी ओर पुलिस इस मामले में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का मामला है पीड़ित अलग अलग बयान दे रहा है। पुलिस का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कहा है कि लड़का उन जगहों पर गया ही नहीं, जिसका उसने जिक्र किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक : येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास मत