Publish Date: Fri, 25 May 2018 (12:23 IST)
Updated Date: Fri, 25 May 2018 (12:27 IST)
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जहरीले सांप के डंसने से अनजान महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची को स्तनपान कराया, जिसके तुरंत बाद मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम मांडला गांव की है। उन्होंने बताया कि महिला जब अपने घर में सो रही थी तभी एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। हालांकि महिला को इसका आभास नहीं था और घटना से अनजान महिला ने अपनी बच्ची को स्तनपान भी करा दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ती गई। बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और बाद में डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।