Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस में भर्ती होने के शक के आधार पर नक्सलियों ने सुकमा में 7 युवकों का अपहरण किया

हमें फॉलो करें पुलिस में भर्ती होने के शक के आधार पर नक्सलियों ने सुकमा में 7 युवकों का अपहरण किया
, बुधवार, 21 जुलाई 2021 (08:26 IST)
सुकमा (छत्तीसगढ़)। सुकमा (छत्तीसगढ़)  में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देते हुए 7 युवकों को अगवा कर लिया है। हथियारबंद नक्सली पहुंचे कुदेड़ गांव में और स्थानीय 7 युवकों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। इन सभी युवकों पर नक्सलियों को पुलिस में भर्ती होने का शक था।

 
इतना ही नहीं, इनको छुड़ाने गए गांव के 4 और युवक भी लापता हो गए हैं। यह पूरे का पूरा मामला जगरगुंडा क्षेत्र का बताया जाकर  घटना 2 दिन पुरानी है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
6 जून को नक्सलियों ने इससे पहले सरेंडर कर चुके अपने ही साथी का बीजापुर से अपहरण कर लिया था। 3 दिन बाद वह किसी तरह उन्हें चकमा देकर भाग निकला और 5 दिन बाद सुकमा के जगरगुंडा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। उसने पुलिस को जानकारी दी थी कि अगवा करने के बाद उसे मंडीमरका गांव में रखा गया था। उसने यह भी बताया था कि नक्सली उसे मौत की सजा देने की बात कह रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के तेज झटके