Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिता की मौत के बाद बेटी की शादी हुई निरस्त तो नेता जी ने लिया विवाह कराने का संकल्प...

24 फरवरी को जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर विवाह संपन्न करवा रहा संगठन

Advertiesment
हमें फॉलो करें पवन पाटीदार
webdunia

कपिलसिंह चौहान

नीमच। जीरन के गरीब परिवार में बेटी के विवाह से कूछ दिनों पूर्व ही पिता की मृत्यु होने से विवाह निरस्त हो गया। घर के मुखिया व एक मात्र पुरुष के जाने से बालिका की दादी और मां बालिका के भविष्य को ले कर चिंतित हो गए। विवाह के खर्च व अन्य व्यवस्थाओं की बात तो दूर परिवार पर रोज़मर्रा के खर्च को जुटाने का संकट आन पड़ा। 
 
बालिका के विवाह निरस्त की सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष को लगी तो उन्होने परिवार को संबल दिया। फिर से लगन निकलवाए गए, भाजपा संगठन में अपनी टीम को सभी रस्मों की जिम्मेदारी सौंपी और अब अपने जन्मदिवस पर बालिका को उसी घर में विदा करेंगे जहां उसकी शादी तय हुई थी। 
 
सोमवार को अन्य तैयारी को अंतिम रूप देने के बाद जिलाध्यक्ष पाटीदार बालिका कृष्णा के घर पहुंचे तो उसकी दादी व मां की आंखों में आंसू आ गए।  गुरुवार 24 फरवरी को भाजपा की टीम घराती बन कर बारात का स्वागत करेंगे।  जिला भाजपा संगठन द्वारा लिए गए इस अनोखे व प्रेरणादायक निर्णय की सभी सराहना कर रहे हैं_ 
 
जीरन निवासी अनुसूचित जाति परिवार के मुखिया अंबालाल काफी समय से बिस्तर पर ही थे और बीमार थे। जनवरी माह में उनकी पुत्री कृष्णा का विवाह पिथ्याखेड़ी, मंदसौर निवासी माणक बामनियां से 25 तारीख को होना तय था। लेकिन होनी को कुछ और मंजुर था। बेटी कृष्णा की शादी से कुछ दिन पूर्व ही जीरन निवासी अंबालाल इग्नोदिया का दु:खद निधन हो गया। 
 
अधूरी तैयारी व परिवार के मुखिया के जाने के बाद शादी निरस्त हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन राजोरा के साथ स्व.अम्बालाल जी के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार को जब विवाह निरस्ती की बात पता चली तो मन द्रवित हो गया। घर में कोई पुरुष सदस्य बचा नहीं था। कृष्णा की मां व दादी से चर्चा कर जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कृष्णा के विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। 
 
माणक व कृष्णा के परिवार ने फिर से लगन निकलवाए। एक माह बाद ही की तारीख निकली और संयोग से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के जन्मदिवस 24 फरवरी को कृष्णा व माणक का विवाह तय हुआ। जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी अपने जन्मदिवस पर जीरन में ही विवाह कराने का निर्णय लिया। 
 
संगठन ने पूरी की तैयारियां तो दादी बोली पिता का आसरा छूटा तो जिला भाजपा संगठन परिवार के रूप में मिला
बीते कई दिनों से कृष्णा के विवाह की तैयारियों में जिला भाजपा संगठन की पूरी टीम जोर-शोर से लगी है टेंट, लाईट,साउंड, डेकोरेशन व सहभोज सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
 
21 फरवरी को गणेश पूजन पर जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मधु सुधन राजोरा, सुनिल कटारीया, विनीत सेठिया व अन्य तैयारी को अंतिम रूप देने कृष्णा के घर पहुंचे तो उसकी दादी व मां की आंखो में आंसु छलक आए । हाथ जोड़ कर उन्होने जब भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार व उनकी टीम का अभिवादन किया तो सब की आंखें नम हो गई। 
 
बालिका की दादी ने कहा की "बेटा चला गया तो हम तो बिल्कुल अकेले हो गए थे लेकिन आपके रूप में हमें इतना बड़ा परिवार मिल गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने उन्हे बताया की सारी तैयारियां हो गई हैं, कोई चिंता ना करें। जब उन्होने बालिका की दादी से कहा की- "परिवारजनों के हाथ नहीं जोड़ते, मैं तो कृष्णा के भाई समान हूं", तो उन्होंने कहा की जो आप कर रहे हो वह तो कोई बाप ही कर सकता है।
 
संगठन द्वारा निभाई जा रही सारी रस्में
22 फरवरी को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मधुसुधन राजोरा द्वारा बंदोरा दिया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने सपरिवार शिरकत की। विवाह के रोज 24 तारीख को सुबह बारात के स्वागत से विदाई तक का सारा काम भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पाटीदार ने अपने शुभचिंतकों से जन्मदिवस पर उन्हे कोई भेंट ना देकर बालिका को उपहार व आशीर्वाद देने की अपील की है।    
 
विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि व समर्थक 
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के अपने जन्मदिवस पर दलित बालिका के विवाह संपन्न कराने के निर्णय की चहुंऔर सराहना हो रही है। विवाह कार्यक्रम में नीमच जिला भाजपा पदाधिकारीयों सहित मोर्चों के पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। 24 तारीख को जीरन सामुदायिक भवन में विवाह संपन्न किया जाएगा। विवाह समारोह में मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, क्षेत्रवासी व गणमान्यजन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचने वाले समर्थक भी विवाह में शामिल हो कर दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukrain Crisis: दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट, भारत में निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे