Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 3 March 2025
webdunia

अब मात्र 20 मिनट में जाएं शिमला से चंडीगढ़, शुरू हुई हेलीकॉप्टर टैक्सी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब मात्र 20 मिनट में जाएं शिमला से चंडीगढ़, शुरू हुई हेलीकॉप्टर टैक्सी
शिमला , मंगलवार, 5 जून 2018 (08:46 IST)
शिमला। शिमला से चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर टैक्सी से जाने में अब महज 20 मिनट लगेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा की शुरुआत की। 
 
ठाकुर ने यहां से 22 किलोमीटर दूर जुब्बार - हट्टी हवाई अड्डे से सेवा की शुरुआत की। इसका संचालन सोमवार और शुक्रवार को होगा। 
 
शिमला - चंडीगढ़ हेली टैक्सी सुबह आठ बजे शुरू होगी। वापसी में यह सुबह नौ बजे उड़ान भरेगी। किराया 2999 रुपए होगा। पवन हंस की तरफ से शुरू की गई इस सेवा से यात्रा का समय चार घंटे से घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा। 
 
टिकटों को पवन हंस की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है जबकि इसके लिए हवाई अड्डे पर एक विशेष काउंटर बनाया गया है। मनाली से रोहतांग दर्रे तक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोएयर का धमाकेदार ऑफर, अब 1299 में करें हवाई सफर