Publish Date: Tue, 14 Sep 2021 (10:53 IST)
Updated Date: Tue, 14 Sep 2021 (11:02 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में एक मालवाहक ट्रेन के नदी में गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्वी तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड मार्ग पर चलने वाली एक मालवाहक ट्रेन के कम से कम 6 डिब्बे सोमवार देर रात पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए।
गेंहू से लदे 6 डिब्बे देर रात करीब ढाई बजे पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए। लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षित होने और इंजन के पटरी पर ही होने की खबर मिली है।
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से हुई भारी बारिश के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर हादसा होने का संदेह है। हादसा उस समय हुआ, जब मालवाहक ट्रेन फिरोजपुर से खुर्दा रोड की ओर जा रही थी।
हादसे के बाद पूर्वी तट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द कर दीं, 8 के मार्ग बदल दिए और कई अन्य को बीच में ही रोक दिया।