Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऊटी में लुढ़का तापमान, 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे

हमें फॉलो करें ऊटी में लुढ़का तापमान, 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे
उदगमंडलम (तमिलनाडु) , बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (18:43 IST)
उदगमंडलम (तमिलनाडु)। पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात इस पर्वतीय क्षेत्र में और इसके आसपास के इलाकों में पारा बुधवार सुबह लुढ़ककर शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। पर्यटक और निवासी कड़ाके की ठंड के कारण सुबह साढ़े 8 बजे के बाद ही बाहर निकल पाए।
संडीनाला, ग्लेनमार्गन और तालाकुंडा इलाके में तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शहर के करीब 15-20 किलोमीटर के दायरे में ठंड का प्रकोप देखा गया, जहां सामान्य तौर पर तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस होता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्दी से बचने के लिए शराब के पैग न लगाएं