Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी की राह पर खट्टर, ऑपरेशन दुर्गा से मनचलों पर लगाम...

हमें फॉलो करें योगी की राह पर खट्टर, ऑपरेशन दुर्गा से मनचलों पर लगाम...
, गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (12:59 IST)
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अब योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उनकी राह पर चल पड़े हैं। इसी के चलते यूपी के ऑपरेशन एंटी रोमियो की तर्ज पर हरियाणा में भी ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया है।  
 
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने इस ऑपरेशन के तहत राज्य के मनचलों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। बुधवार को यह अभियान ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया।
 
अभियान के तहत पुलिस ने पहले ही दिन 72 असामाजिक तत्वों को महिलाओं को छेड़ते हुए पकड़ा है। इस ऑपरेशन की कमान सीएम के ही फ्लाइंग स्क्वॉड को दी गई है। ताकि,  इस पर सीधी नजर रखी जा सके।
 
ऑपरेशन दुर्गा के तहत पूरे राज्य में 24 टीमें काम कर रही हैं। जिनमें 9 महिला सब इंस्पेक्टर, 14 महिला एएसआई, 6 महिला हेड कान्स्टेबल और 13 महिला आरक्षक शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाधव को छुड़ाने के लिए भारत ने तैयार किया यह प्लान...