पहलगाम हमले के बाद उठा सवाल, क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत?
सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। सचिन से की शादी, दोनों का एक बच्चा भी है।
Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 (10:34 IST)
Updated Date: Thu, 24 Apr 2025 (10:41 IST)
Pahalgam Terror Attack Seema Haider News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा है कि भारत में अवैध रूप से आई सीमा हैदर का क्या होगा? क्या उसे भी वापस पाकिस्तान जाना होगा?
ALSO READ: Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?
सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। भारत आने के बाद सीमा ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली। सीमा अब सचिन के साथ रह रही है और दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका जन्म भारत में हुआ है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं जो वैध रूप से भारत में रह रहे थे। वहीं सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध रूप से भारत आई थीं। ऐसे में उसे भी भारत छोड़कर जाना पड़ सकता है। हालांकि सीमा ने एक भारतीय नागरिक से शादी की है और उसके बच्चे का जन्म भारत में हुआ है। सीमा की नागरिकता और भारत में उसके अवैध प्रवेश से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है। ऐसे में उसे फौरी तौर पर राहत भी मिल सकती है।
ALSO READ: Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर
इस मामले में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि उसकी एक बच्ची है, जो अभी अस्पताल में है। मर्सी पिटिशन पहले ही दाखिल की जा चुकी है। उसकी नागरिकता की प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, बढ़ते भारत-पाकिस्तान तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
भले ही केंद्र सरकार ने सीमा हैदर मामले में कोई बयान नहीं दिया हो मगर आने वाले दिनों में यह मामला गरमा सकता है। सीमा का पाकिस्तानी कनेक्शन उसके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta