Publish Date: Tue, 19 May 2020 (10:57 IST)Updated Date: Tue, 19 May 2020 (11:03 IST)
जम्मू। जम्मू मंडल के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना आज मंगलवार सुबह से ही भीषण गोलाबारी कर रही है। भारतीय पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
एक सेना अधिकारी के मुताबिक पाक सेना ने आज सुबह 7.30 बजे के करीब पहले सुन्दरबनी सेक्टर के कई उन गांवों को मोर्टार गोलों का निशाना बनाया था, जो एलओसी से सटे हुए हैं। बाद में उसने तोपों के मुंह खोल दिए थे।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस ओर किसी प्रकार के जानमाल की क्षति का कोई समाचार नहीं है। उनका कहना था कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी इलाको में जबर्दस्त नुकसान का समाचार है।
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें