Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
जम्मू , रविवार, 24 दिसंबर 2017 (18:40 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इससे 1 दिन पहले नजदीकी राजौरी जिले में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सरहद पार से दोपहर करीब 12.55 बजे शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों और गांवों में हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी प्रभावी तरीके से जवाबी गोलीबारी शुरू की। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। अधिकारी ने हालांकि बताया कि अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे 1 दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने नजदीकी राजौरी जिले के केरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सेना के 1 मेजर और 3 जवानों की हत्या कर दी थी जबकि 1 अन्य जवान घायल हो गया था। पाकिस्तान इस साल नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कुल 881 बार संषर्घविराम का उल्लंघन कर चुका है, जो पिछले 7 साल में किए गए संघर्षविराम उल्लंघनों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसमें 34 जवानों की मौत हो चुकी है।
 
अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने इस साल के 10 दिसंबर तक नियंत्रण सीमा रेखा पर कुल 771 बार, जबकि इस साल के नवंबर के अंत तक अंतरराष्ट्रीय सीमारेखा पर 110 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा और वास्तविक जमीनी स्थिति रेखा पर नवंबर 2003 से संघर्षविराम संधि लागू है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में हुई जोरदार वापसी