Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माता-पिता ने ही ली गर्भवती महिला की जान

हमें फॉलो करें माता-पिता ने ही ली गर्भवती महिला की जान
अरियालुर (तमिलनाडु) , सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (21:03 IST)
अरियालुर (तमिलनाडु)। संदिग्ध तौर पर झूठी शान के नाम पर हत्या का एक मामला यहां सामने आया है  जिसमें परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने प्रेमी से विवाह करने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला की उसके माता-पिता ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि जिले के पोनपराप्पी गांव में कल सात माह की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। माता-पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और 2008 में उन्होंने लड़की के माता-पिता के विरोध के बावजूद शादी कर ली।
 
हालांकि माता-पिता ने लड़की को खोज लिया और उसे वापस आने पर मजबूर किया। बाद में उसकी शादी किसी और लड़के से करा दी, लेकिन लड़की अपने पहले पति के पास वापस चली गई और उसी के साथ फिर से रहने लगी। सात महीने पहले वह गर्भवती हो गई। पूरे घटनाक्रम से नाराज लड़की के माता-पिता पोनपराप्पी पहुंचे और लड़की से गर्भ गिराने और उनके साथ वापस चलने को कहने लगे। जब लड़की नहीं मानी तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला हो सकता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एन. श्रीनिवासन को सुप्रीम कोर्ट का करारा झटका