sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या है मामला?

Advertiesment
हमें फॉलो करें indigo

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शनिवार, 2 अगस्त 2025 (08:21 IST)
Slap case in Indigo flight : मुंबई से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से विमान में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सीआईएसएफ ने जांच के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एयरलाइन ने आरोपी को उपद्रवी घोषित कर दिया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक यात्री अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अचानक वह बगल में खड़े एक अन्य यात्री को जोरदार थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ लगते ही पीड़ित यात्री रोने लगता है और उसे वहां से हटा दिया जाता है।
 
वीडियो में एक केबिन क्रू सदस्य आरोपी को कहता है कि ऐसा मत करिए। वहीं, एक अन्य यात्री आरोपी से पूछता है कि आपने उसे क्यों मारा? आपको किसी को मारने का कोई हक नहीं है। एक यात्री को यह भी कहता हुआ सुना गया कि जिस व्यक्ति को मारा गया, उसे घबराहट हो गई थी।
 
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि हमें अपनी उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।
 
बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि घटना के समय विमान हवा में था या टैक ऑफ की तैयारी कर रहा था। यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ क्यों मारा, ये जानकारी भी सामने नहीं आई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देंगे 2200 करोड़ की सौगात