Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Patna crime news

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (10:18 IST)
Firing in Patna Hospital : चुनावी साल में बिहार में सरकार अपराधियों पर लगाम कसने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में बदमाशों ने पारस अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। ALSO READ: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त
 
बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया एक कैदी चंदन मिश्रा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। आज सुबह अस्पताल में घुसकर 4 बदमाशों ने गोली मारी दी। अस्पताल में गोलीबारी से मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। 

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि बक्सर जिले के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा पर दर्जनों हत्या के मामले दर्ज हैं। उसे बक्सर से भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था। स्वास्थ्य कारणों से वह पैरोल पर था। हो सकता है कि उसे विरोधी गिरोह के सदस्यों ने गोली मारी हो। उसे कई बार गोली मारी गई है और उसका इलाज चल रहा है। बक्सर पुलिस की मदद से हम इस घटना के पीछे के गिरोह की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास शूटर की तस्वीर है। ऐसा लगता है कि शूटर बक्सर के चंदन शेरू गिरोह का है।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को ICU में घुसकर मारी गोली। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है। पुलिस फरार अपराधियों की पहचान में जुटी है। बहरहाल इस घटना से राज्य में कानून और व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त