Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे पवार, ठाकरे

हमें फॉलो करें कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे पवार, ठाकरे
, मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (21:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी। कुछ किसान संगठनों ने मुंबई में 23 से 25 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।
राकांपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा कि शरद पवार 25 जनवरी को (दक्षिण मुंबई के) आजाद मैदान में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। राकांपा ने कृषि कानूनों का पहले भी विरोध किया है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) के नेता भी उसमें हिस्सा लेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का असम में 5 दलों के गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला