Publish Date: Sat, 23 Jun 2018 (15:20 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jun 2018 (15:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक महिला ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और एक 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
बताया जाता है कि परिवार के लोग 28 वर्षीय इस महिला को उसके सांवले रंग और अच्छा खाना नहीं पकाने के लिए ताने मारते थे। इन तानों से परेशान होकर महिला ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। मरने वालों में 7 से 13 साल के 4 बच्चे हैं और एक अन्य व्यक्ति है।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माणे की पार्टी के लिए तैयार की गई दाल में कीटनाशक दवा मिला थी।
मृतकों में महिला के दो रिश्तदेार शामिल हैं। जहर मिला दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
चित्र सौजन्य : ट्विटर