Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेमी ने ही ली हरियाणा की मॉडल शीतल की जान, कार को नहर में धकेलकर बनाई कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें sheetal chaudhary murder case

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 17 जून 2025 (13:05 IST)
Haryana Model Sheetal murder : हरियाणा की मॉडल शीतल चौधरी का शव सोनीपत में नहर से बरामद होने के कुछ दिन बाद पुलिस ने सुनील नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि आरोपी शीतल का बॉयफ्रेंड था। सुनील ने कार को नहर में धकेला और घटना को एक्सिडेंट साबित करने का असफल प्रयास किया। ALSO READ: नहर में मिली हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की लाश, गला रेतकर हुई हत्या
 
पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने फोन पर बताया कि संदिग्ध सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कथित तौर पर कार को नहर में धकेल दिया और खुद अस्पताल में भर्ती हो गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह तैरकर नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा और उसने पूरे मामले को कथित तौर पर एक दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की।
 
डीएसपी ने कहा कि शीतल उर्फ ​​सिम्मी और सुनील के बीच उसकी हत्या से पहले कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। वह शनिवार से लापता थी। म्यूजिक वीडियो बनाने वाली मॉडल शीतल शनिवार को किसी शूटिंग के लिए पानीपत के अहर गांव गई थी जहां सुनील उससे मिला और बाद में वह उसकी कार में बैठ गई।
 
डीएसपी ने बताया कि दोनों के बीच बहस हुई थी। शीतल इस बात से नाराज थी कि सुनील ने उससे अपनी शादी की बात छिपाई थी। इस मुद्दे पर पहले भी दोनों में बहस हो चुकी थी। शीतल ने अपनी बहन को भी फोन किया था, जिसके साथ वह पानीपत में रहती थी। उसने बताया कि सुनील उसे पीट रहा है। हालांकि, बाद में उसका फोन बंद होने के कारण परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की।
 
पानीपत के एक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वे दोनों शादीशुदा थे। उन्होंने बताया कि शीतल अपने पति से अलग रह रही थी। उनका एक बेटा भी है।
 
गौरतलब है कि हरियाणा की मॉडल 24 वर्षीय शीतल का शव रविवार को एक नहर में पाया गया था। उसका गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। नहर से एक कार भी बरामद की गई।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : हादसे वाली जगह से 70 तोले सोने समेत क्या क्या मिला?