Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत

हमें फॉलो करें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत
, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (12:43 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के समर्थन में जारी की गई एक वीडियो में एक खास समुदाय के सदस्यों को आतंकवादी कहे जाने का आरोप लगाया गया है।
अली काशिफ खान देशमुख नाम के वकील ने बुधवार को उपनगर अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।चंदेल के टि्वटर अकाउंट को हाल ही में कथित घृणा भाषण के लिए निलंबित कर दिया गया था। वे 33 वर्षीय अभिनेत्री की प्रबंधक भी हैं।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत के अनुसार अपनी बहन का समर्थन करते हुए रनौत ने वीडियो में एक खास समुदाय के सदस्यों को आतंकवादी बताया। रनौत ने कुछ समय पहले वीडियो जारी किया था।
 
अधिकारी ने बताया कि वीडियो रिलीज होने के बाद देशमुख ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए अंबोली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रेंकलिन टेम्पलटन ने बंद की अपनी 6 म्यूचुअल फंड योजनाएं, जानिए क्यों