rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सालों से चल रहा था जिस्मफिरोशी का अड्डा, जनता ने जाकर दी दबिश (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Police

कीर्ति राजेश चौरसिया

, रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (20:01 IST)
छतरपुर। जिले के नौगांव में जिस्मफिरोशी का धंधा तेजी से फलफूल रहा था। यह आज से नहीं वरन पिछले कई सालों से सुचारू रूप से जारी था। जब मामला बढ़ गया तो खिन्न वार्डवासियों ने खुद जाकर 3 लड़कियों और 3 लड़कों को पकड़ा और पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की तब कहीं जाकर नोगांव थाना टीआई पहुंचे और लड़के-लड़कियों को पकड़कर थाने ले आए। यह पूरा मामला गायती कॉलोनी का है।
यहां देह व्यापार का यह धंधा वर्षों से वार्डवासियों के सामने सरेआम फल-फूल रहा था। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों/ मीडियाकर्मियों ने एसडीओपी को ज्ञापन दिया कि वे कार्रवाई कर इस गंदे कृत्य को बंद करवाएं।
 
पुलिस की कार्रवाई न होते देख आखिरकार मोहल्लेवालों ने खुद पहल करके यह अड्‍डा पकड़ा जहां से तीन लड़कियों के अलावा 3 लड़कों को पकड़ा। पकड़ी गई लड़कियों से लोगों ने झूमा-झटकी भी की।

बताया जाता है कि लड़कियों को 30 हजार रुपए महीने पर मुंबई से लाया जाता था और उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। जब पकड़ी गई लड़कियों को पुलिस की गाड़ी से ले जाया जा रहा था, तब लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस निगरानी में लोग लड़कियों को स्पर्श कर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20, ताजा हाल