Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने पुंछ में सैन्य चौकियों, गांवों को निशाना बनाया

Advertiesment
Poonch
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित सैन्य चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को भारी गोलाबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे दिगवार सेक्टर में सीमापार से अंधाधुंध गोलाबारी शुरू हो गई जिसका भारतीय सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया। अभी तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।
 
इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई है जिसके कारण अब तक 16 सुरक्षाकर्मियों समेत 31 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में नीरव मोदी, पीएनबी हांगकांग में अदालत की शरण में