Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भिवंडी में आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

हमें फॉलो करें भिवंडी में आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
, शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (10:21 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि नगांव रोड स्थित फैक्टरी में देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर आग लगी।
उन्होंने बताया कि भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पॉवरलूम फैक्टरी पूरी तरह खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशों में उबाल, देश में छठे दिन भी ईंधन की कीमतों में टिकाव