Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में महाविकास अघाड़ी का शक्ति प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे भी सड़क पर उतरे

हमें फॉलो करें मुंबई में महाविकास अघाड़ी का शक्ति प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे भी सड़क पर उतरे
, शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (14:20 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार और छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादित बयान को लेकर महाविकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता अजित पवार भी सड़क पर नजर आए। 
 
मुंबई की सड़कों पर बड़ी संख्‍या में महाविकास अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता नजर आए। जगह-जगह तिरंगे और भगवा झंडे नजर आ रहे थे। एनसीपी नेता दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के लोक छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य शख्सियतों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य की शिंदे सरकार को स्पष्ट संदेश है कि उन्हें राज्य का इतिहास बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 
 
इसी तरह कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने वहां चुनाव जीता। आने वाले समय में महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका की भगवा बिकिनी पर भड़के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, कहा भगवा रंग के कपड़े क्यों पहनाए, पठान के बायकॉट की कही बात