Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला सरकारी कर्मचारियों को पुडुचेरी सरकार का बड़ा तोहफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला सरकारी कर्मचारियों को पुडुचेरी सरकार का बड़ा तोहफा
, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (18:53 IST)
  • महिला कर्मियों को शुक्रवार 2 घंटे देरी से दफ्तर आने की इजाजत
  • महिला कर्मचारियों को घरों पर पूजा करने के लिए मिली विशेष सुविधा
  • जरूरी सेवाओं से जुड़ी महिला कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छूट
पुडुचेरी। पुडुचेरी सरकार (Puducherry news) ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पर सरकारी महिला कर्मियों को पूजा के लिए शुक्रवार को 2 घंटे देरी से दफ्तर आने की इजाजत होगी
 
उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा है कि सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को घरों पर पूजा करने के लिए शुक्रवार को दो घंटे देरी से दफ्तर आने की विशेष इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को शुक्रवार को सुबह पौने नौ के बजाय पौने 11 बजे कार्यालय आने की इजाजत होगी।
 
उपराज्यपाल के दफ्तर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, वे एक महीने में तीन शुक्रवार को इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
 
बहरहाल, पुलिस, शिक्षण संस्थान और अस्पतालों जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़ी महिला कर्मचारियों को यह छूट प्राप्त नहीं होगी और उन्हें वक्त पर ही अपने कार्य स्थल पहुंचना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था कि महिला कर्मचारियों को कार्यालय समय शुरू होने के दो घंटे बाद दफ्तर आने की अनुमति दी जाएगी, जिससे वे घर पर पूजा कर सकेंगी। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, कर्नाटक में प्रचार पर रोक और FIR की मांग