Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (08:45 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (08:50 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (08:45 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (08:50 IST)