Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवां का ऐलान पराली न जलाने वाले गांवों को अपने कोटे से देंगे 1 लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjab Legislative Assembly
, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (17:31 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को ऐलान किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की हर उस ग्राम पंचायत को 1 लाख रुपए देंगे जहां किसान पराली जलाना छोड़ देंगे। यह राशि उनके विवेकाधीन कोटे से दी जाएगी। आप विधायक संधवां कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
संधवां ने कहा कि धान की पराली को जलाने से पर्यावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है और साथ ही भूमि की उर्वरता भी प्रभावित होती है।
 
उन्होंने कहा कि गुरबाणी के सिद्धांतों के मुताबिक पंजाब के लोग प्रकृति से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
 
बयान में उनके हवाले से कहा गया कि जैसे-जैसे लोग पराली जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक हो रहे हैं, वे इस प्रवृत्ति को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य के लोग इस प्रथा को पूरी तरह से छोड़ देंगे।
 
बयान के अनुसार संधवां ने पिछले सप्ताह धान की पराली नहीं जलाने वाले लोगों को सम्मानित किया था। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या पहुंचे PM मोदी, किए रामलला के दर्शन