Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब मंत्रिमंडल ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ से ज्‍यादा जुटाने का लक्ष्य

हमें फॉलो करें Bhagwant Mann

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , रविवार, 10 मार्च 2024 (00:12 IST)
Punjab Cabinet approves new excise policy : पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसका मकसद शराब की बिक्री से 10000 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाना है। इस संबंध में यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया।
राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद कहा कि मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, पहली बार इससे 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की आय होगी।
 
चीमा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शराब की बिक्री से राजस्व महज 6,151 करोड़ रुपए था। मंत्री ने कहा कि नई आबकारी नीति में डॉ के जरिए शराब की दुकानों के आवंटन की बात कही गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नमाजियों को लात मारने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले मुसलमानों का इतना अपमान क्यों