Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी, बनाए जा सकते हैं 2 डिप्टी CM, अमरिंदर सिंह के समारोह में शामिल होने पर संशय

हमें फॉलो करें पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी, बनाए जा सकते हैं 2 डिप्टी CM, अमरिंदर सिंह के समारोह में शामिल होने पर संशय
, सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (08:02 IST)
चंडीगढ़। पंजाब की निवर्तमान कैप्टन अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी (58) आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाहन 11 बजे राजभवन में प्रस्तावित है जहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश चौधरी समेत पार्टी के विधायक तथा अन्य वरिष्ठ नेता और गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।
फिलहाल चन्नी के ही मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने की बात सामने आ रही है। हालांकि उनके साथ 2 उप मुख्यमंत्रियों के भी शपथ लेने की पहले सुगबुगाहट थी जिनमें निवर्तमान सरकार में खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री भरत भूषण आशु तथा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरूणा चौधरी के नाम सामने आए थे। मीडिया में सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा के नामों की चर्चा भी डिप्टी सीएम के पद के लिए चल रही है।
 
हाईकमान की ओर से संकेत अथवा आदेश मिलने पर इस बारे में फैसला शपथ ग्रहण समारोह से ऐन पहले भी हो सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद चन्नी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत के बाद कैबिनेट को लेकर फैसला करेंगे।
webdunia
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने चन्नी के शपथ ग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विधायक चाहते हैं कि राज्य में दो डिप्टी मुख्यमंत्री हों। राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया गया है। सभी के मन में सवाल है कि क्या अमरिंदर सिंह, चन्नी के शपथ ग्रहण में आएंगे? 
webdunia
कल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का नाम कल ही तय हो गया था। पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर पहले से एकजुट थी। हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आए, यह तय उन्हें करना है कि वे आ रहे है कि नहीं। हमने कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी बात करने की कोशिश की थी। हमारे विधायक चाहते हैं कि राज्य में 2 उपमुख्यमंत्री हों। कुछ नामों पर चर्चा हुई है। हम 2 उपमुख्यमंत्रियों के नाम जल्द बताएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चरणजीत सिंह चन्‍नी लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी की यूएई के विदेश मंत्री से मुलाकात, इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर