Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राधिका यादव मर्डर केस : बेस्ट फ्रेंड ने वीडियो में खोले कई राज, जानिए क्या कहा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें radhika yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुग्राम , रविवार, 13 जुलाई 2025 (11:40 IST)
Radhika Yadav Murder Case : टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में अब तक हुई पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। इस बीच राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर राधिका की हत्या के पीछे की असली वजह बताई है। राधिका के पिता दीपक यादव पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ALSO READ: मर्डर के बाद क्‍या बताया राधिका के दोस्‍त इनामुल हक ने, हक अभी कहां है, क्‍यों आया हत्‍याकांड में उसका नाम?
 
हिमांशिका ने वीडियो में बताया कि हम बेस्ट फ्रेंड थे। हम पिछले 8-10 साल से बहुत क्लोज थे। मैंने उसको अब खो दिया है। वीडियो का मुख्य कारण यही है कि आप लोग सब जान पाओ कि राधिका यादव कौन थी?
 
उसने कहा कि राधिका को फोटो शूट कराना और वीडियो बनाना बहुत पसंद था। उसका गीत 'कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको...' एक नॉर्मल वीडियो थी। इस पिता ने इस वीडियो के लिए उसे इजाजत दी थी। हालांकि बाद में उसका यह शौक भी खत्म हो गया।
हिमांशिका के अनुसार, राधिका के परिवार वाले पुराने ख्याल के हैं और वे राधिका पर बंदिश लगाते थे। उसे हर छोटी बड़ी बात के लिए अपने माता पिता की इजाजत लेनी होती थी। परिजन ऐसी बातें करते थे कि लोग क्या कहेंगे। उसे काफी समय से अपने घर में घुटन महसूस हो रही थी। ALSO READ: गांव वालों का ताना, रील्‍स को लेकर नाराजगी या ऑनर किलिंग, आखिर क्‍या है राधिका यादव की हत्‍या का मोटिव?
 
राधिका की तरह ही टेनिस खिलाड़ी हिमांशिका का दावा है किया कि हम और राधिका 2012-13 में साथ में ट्रैवल भी करते थे। आपस में भी कई सारे मैच खेले हैं। लव जिहाद के बारे में बात हो रही है। लेकिन वो किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। अपने परिजन के साथ ही रहती थी। किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ।
 
हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका एक बहुत अच्छी ट्रेनर थीं, बच्चे भी उसे बहुत पसंद करते थे। उसके घर से अकेदमी 50 मीटर दूर थी और वह टाइम पर ही आती जाती थी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार