Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल ने तमिलनाडु में किया चुनाव अभियान का आगाज, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Advertiesment
RahulGandhi
कोयंबटूर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ बड़े कारोबारियों के साझेदार बन गए हैं और जनता से जुड़ी हर चीज को बेच रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के अपने 3 दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वे एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी क्या करते हैं? उनकी 3-4 बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी है। वे लोग उन्हें मीडिया की सेवा देते हैं और वे उन लोगों को पैसे देते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी हर वो चीज बेच रहे हैं, जो देश और तमिलनाडु के लोगों का है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 3 कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों से उनका सबकुछ छीनने का प्रयास हो रहा है।
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है, जो सिर्फ एक संस्कृति, एक भाषा और इसी में विश्वास करती है कि भारत पर एक विचार का शासन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी सोचते हैं कि तमिल लोग, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति उनके विचारों और उनकी संस्कृति के अधीन होनी चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल दहलाने वाली घटना... सिरफिरे ने हाथी पर फेंका जलता हुआ टायर, हाथी की मौत!